Saturday, October 26, 2013

प्रश्न (Question)


परिस्थिति, स्थिति, नियति,
क्या एक ही प्रारब्ध की कड़ी हैं?

जीवन, जिज्ञासा, जिजीविषा,
हर एक, क्या दूसरे से बड़ी हैं?


परिस्थिति,
बन आती है बिना बताए।
स्थिति,
बिगड़ जाती है बिना बताए।
नियति,
टल जाती है बिना बताए।


जीवन,
ढल जाता है बिना किसी कारण।
जिज्ञासा,
चुक जाती है बन के उदाहरण।
                                                                           जिजीविषा,
                                                                           कर लेती है भिन्न रूप धारण।

                                                                           मनुष्य, क्या केवल
                                                                          अनासक्त आत्मा का
                                                                          आसक्त एक चारण?

(Mrityunjay)
26.10.2013

Friday, October 25, 2013

तक्षक

विचित्र एक धुंध में सनी है ये रात 
जैसे अधरों पर अँटकी हुई कोई बात।
वनस्पति सब सर उठाये 
किन्तु अपने शरीर की 
शाख, पत्ते झुकाए,
सड़क पर मुंह फाड़ रोता कुत्ता,
कल ही उगा विषैला
एक कुकुरमुत्ता,
अशुभ के रेंगने से
चमक कर
हिनहिनाते सत्ता के घोड़े
अस्तबल में बँधे,
भाग नहीं सकते
कौन किसका मुंह किधर मोड़े !
कुंहरते, करवट बदलते पक्षी
किसी षड़यंत्र के साक्षी
गुमसुम कंठ से कह रहे हैं
(ये रो रहे हैं?)
सब ठीक है, सब ठीक है!
शायद आगे कोई टूटी लीक है!
टाइम-बम है कोई,
या लैंड-माईन,
बन्दूक लिए एक क्रांतिकारी पट्ठा
प्रतीक्षा में है हिंसा का एक जत्था !
कि तभी केंचुल
छोड़कर एक तक्षक 

चमकता लिजलिजे मुँह वाला,
रक्षक 
बन निकल आया है सड़कों पर।
वह अर्जुनों को काट नहीं पायेगा 
किन्तु मरेंगे परीक्षित सब।




ये रात कदाचित जानती है
तभी मुँह से वाष्प उड़ा
हवाओं में उड़ते
विषैले खनिज का टोकरा
उलट दिया है इसने
चाँद से विसरित भुसभुसे उजाले पर -
कटे घाव पर जैसे नमक।
तन्द्रा में लीन
बेहोशी की बीन
पर नाच रहा नाहक, मानव
न घाव की पीड़ा समझता है
ना ही नमक से जनित परपराहट,
हर आगत से उदासीन
सुनता नहीं कोई आहट।
विचित्र एक धुंध में सनी है ये रात!!

(मृत्युंजय)
२७.९.२०१३








Qasme, waade, pyaar, wafa sab..... RIP Manna De!


It was a hot & sultry summer day in 1968,69 or 70...I really can't remember! What I remember, and still have visuals of the moment frozen in my memories, is that my non-music, non-literature type father was resting on the bed and was singing 'phool gendawa na maaro, lagat karejawa mein chot' tapping his bulged tummy for a rhythm back-up. I am sure, to me it was all a very jarring site which had more humour and comedy than any musical sense. However, it was hilarious and amusing to see my father singing something and that too with so much of dedication. I couldn't abstain from asking details of the piece. he got up and sat attentively to explain as if it was going to be a lesson on some Vedic mantras or a Buddhist sermon. Actually, it was not; it was his love for this singer whom he considered way above his contemporaries in skill and calibre of singing. I heard about Manna Dey and his singing for the first time on a serious note from my father that day. it's not amusing that I immediately cycled to one of my friends' house who had a Garrard Radiogram and a good collection of LP records - thanks to his family being in love with music & art. Courtesy my friend, I heard this song of a comic lyrics by Sahir Ludhianvi (sounded so weird for this gifted poet who wrote pieces of very high class poetry and lyrics), so skillfully yet effortlessly, sung by Manna Dey! Soon, I fell for this voice and gave up on listening to Mukesh (my favourite those days) and Md. Rafi for quite sometime. Manna Dey's singing had made such a deep impact on me!

I remember him lending his voice to the versatile,  villain Pran making his maiden tryst with a character role in 'Upkaar'....and the song "qasame, waade, pyaar, wafa sab, baatein hain baaton ka kya, koyi kisi ka nahin ye jhute naate hain naaton ka kya" fills the character with heavenly presence. Is it a coincidence that Pran preceded him in Heaven (I don't know if there's any other option in the ethereal cosmos)?
I remember Manna Dey reminiscing on behalf of all those who miss the 'Coffee house' and its energizing 'adda'(coffee houser oi adda ta aar aaj nei) in the same spirit as I die to copy him as a bathroom singer singing Kaifi Azmi's golden words "har taraf ab yahi afsane hain, hum teri aankhon ke diwaane hain". Yes, actually true Manna Dey!....hum to sahi mein aapki aawaz ke deewane hain!
Being the voice of Mehmood (the unmatched hero of comedy & comic elements of Bollywood), it was only perhaps Manna Dey who could match the energetic Kishor Kumar in 'Padosan', competing with more complicated classical pieces with same comic mood (try listening the full song -'ek chatur naar...'). Be it the master showman of bollywood Raj Kapoor, stars like Rajesh Khanna, Vinod Khanna, Dharmendra, Raj Kumar or music composers of myriad genres,  Manna Dey fitted like a well tailored ready made suit, but never could become a costume of ceremonies.  Recipient of Padma Shree, Padma Bhusan and even most prestigious Dada Saheb Phalke award, Manna Dey ruled hearts of all age and group, but could not become the number one singer, for, he was never allowed to become a voice of a star; not that he hankered for it or missed it ever. We surely miss him though!...and feel as lost as he sounded in his rendition of the song 'sur na sadhe kya gaun main...'

May you be the envy of heavenly gandharvas & Kinnaris!...RIP!


गणतंत्र की कुर्सी

October 25, 2013 at 11:48am
मन मसोस कर रहना पड़े कुछ दिन
तो रह लो,
कुछ और दर्द सह लो!
तुम्हें मालूम नहीं
कई सदियों से इसी आस में बैठे हैं लोग
कि ज़ुल्म और ज़ुल्मत के अँधेरे
अब बस मिटने वाले हैं।
इसी उम्मीद में बढ़ता गया है रोग,
दवाएँ सारी हुईं बे-असर
दुआएँ सारी हुईं खाकसर,
हर दिन, जल्लाद सा खड़ा
कभी शाम से लड़ता है
कभी सुबह को घुड़कता है,
आँख मींचकती है तो बाजू फड़कता है,
ना जाने कौन किसकी हौसला-अफज़ाई में लगा है।
मेरा तो हर रोज़ जैसे बोझिल-सा रतजगा है।

कल ही तो वो मज़दूर
ढोता हुआ राजा की कुर्सी
गिरा, गों-गों करता ढेर हुआ,
साथी मजदूरों की टोली
के लिए जैसे हो ठिठोली,
घेर कर चिल्लाते, करते मिजाज़पुरसी
कहने लगे -"खाता कम है, बचाता ज़्यादा,
एक दिन यूँ ही मरेगा
ये कंजूस हरामज़ादा!"
दौड़ता हुआ मेठ ललकारता -
"अरे सालों, अपने को सम्भालो
यदि कुर्सी को कुछ हुआ तो चमड़ी नुच जाएगी!
गणतंत्र का यह अकेला पीस है,
नुमाईश तो इसी की होनी है
तुम जैसे तो दस-बीस हैं!"
मेरी बात मानो!
इसकी टाँग पकड़ कर टानो,
दूर करो, दूर करो!
साला,सारी योजना खा गया
फिर भी 'फ़ूड सिक्यूरिटी' चाहिए,
अपना गाँव तो संभलता नहीं
रहने को सिटी चाहिए!
बिजली-बत्ती, पानी कहाँ से आएगा?
गुसल के लिए जगह
रहने को खोली
फटेहाल लोगों की कभी भरी है झोली?
ये साली जनता, हो गई है बड़ी बड़बोली।
हटाओ, हटाओ
इसे मरता हुआ न देखने पाए कोई!
बाद में अर्थी के पीछे
फेंक आयेंगे कुछ खोइ¹,
कुछ पैसा,
इनका तो भाग्य ही होता है ऐसा!

हटाओ, हटाओ!
साहब-हुक्काम सब आ पहुँचे
कुर्सी का स्थान, दिशा समझाने,
काँधे पर ही रखना
जब तक ज्योतिष ठीक न कर दे
ग्रह-नक्षत्रों के ठिकाने!
अरे, आभार कैसा
ले लेना जास्ती दो-चार आने!
गणतंत्र की कुर्सी है, कोई हँसी-खेल है क्या?
क्या कहा, भारी है?
भारी तो होगी।
करोड़ों जन-गण की उम्मीदें हैं
मासूम-मरहूम के आँसू की बूँदें हैं,
बलवों में मरे लोगों की लाश
बलात्कार और हत्या की शिकार
औरतों से फूटती बास,
रुपयों की गँध, गंधाती धोती,
घर-घर की उछलती पगड़ी,
वो सारी इज्ज़त
जो रोज़ जा रही रगड़ी,
युगों से भरी चापलूसी
ढुलमुल नीतियों की कानाफूसी,
सचमुच बहुत भारी है?
भारी तो होगी!
गणतंत्र की कुर्सी है
कोई हँसी-खेल है क्या?

(मृत्युंजय)

1. खोइ: पूर्व-भारत में मृतदेह की अंतिम यात्रा या विभिन्न पूजा आदि में प्रयुक्त धान की सफ़ेद फड़ही/भूँजा.